उत्तर प्रदेश

उप्र में लगातार बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ : रोहित कुमार

ByNI Desk,
Share
उप्र में लगातार बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ : रोहित कुमार
लखनऊ। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कानपुर की घटना ने उत्तर प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर कलंकित किया है। अपराधी विकास दुबे का महाकाल मंदिर तक पहुँचना और फिर नाटकीय अंदाज में उसका समर्पण और फिर कानपुर में उसका फ़िल्मी स्टाइल में अंत जनता के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। सिंह ने कहा की जब पुलिस फ़ैसला ऑन दी स्पाट करेगी तो फिर कोर्ट और न्यायमूर्तियों की क्या आवश्यकता है। सिंह ने कहा की एक तरफ़ कोरोना का प्रभाव प्रदेश में बढ़ा है वहीं दूसरी ओर बेरोज़गारी, भूखमरी और अपराध के भी आँकड़े बढ़े हैं। सिंह ने कहा की भाजपा जब विपक्ष में थी तो वो बड़ा शोर मचाती थी परंतु आज योगी सरकार में प्रदेश की स्थिति बदत्तर हो गई है और नीति-उपदेशक भाजपाई मौनी बाबा बने हैं। सिंह ने कहा की जब रोम जल रहा था तो नीरो बंशी बजा रहा था आज उसी प्रकार उत्तर प्रदेश जल रहा है और मुख्यमंत्री मुस्कुरा रहे हैं। सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का दावा करने वाली भाजपा ने राज्य का बँटाधार कर दिया है।
Published

और पढ़ें