सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को सहारनपुर आएंगे। जहां वे सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर रिमाउंट डिपो के मैदान में भाजपा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है और 12 फरवरी की शाम को चुनाव प्रचार का काम बंद हो जाएगा। उससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर में होने वाली सभा का भाजपा को लाभ मिल सकता है। Narendra Modi in Saharanpur
Read also सपा- अपना दल (के) में सीट शेयरिंग पर बैठक बेनतीजा
भाजपा सहारनपुर की सभी सातों सीटों पर मुख्य मुकाबले में शामिल है। पिछले चुनाव में भाजपा ने देवबंद, गंगोह, रामपुर मनिहारान और नकुड़ सीट पर जीत दर्ज की थी। लोक सभा चुनाव 2019 में भाजपा ने सहारनपुर की सीट गंवा दी थी। लेकिन उपचुनाव में गंवाई कैराना सीट को शानदार तरीके से जीता था। सहारनपुर जिले में इस बार भाजपा को विधान सभा चुनाव में कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। भाजपाई प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मिलने से खासे उत्साहित हैं। जबकि विपक्षी दलों के चेहरों पर परेशानी की शिकन साफ दिखने लगी है।