आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले में सोमवार को तड़के दोहरे हत्याकांड (double murder) को अंजाम देते हुए एक युवक अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जिले में खंदौली क्षेत्र के गांव पैंतखेड़ा (Pantkheda) में बीती देर रात एक युवक ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। वह अपनी पत्नी और एक वर्ष की मासूम बेटी की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण और पुलिस (police) मौके पर पहुंच गए। हत्याभियुक्त की तलाश की जा रही है।
पैंतखेड़ा निवासी मनमोहन सिंह आगरा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। घर में उसकी पत्नी ममता और एक वर्ष की बेटी सौम्या एवं तीन वर्ष का बेटा आरव था। परिजनों ने बताया कि रात 9.30 बजे मनमोहन ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर में खाना खाया था। रात 11 बजे वह घर के बाहर घूमता देखा गया था। इसके बाद वह घर में चला गया। रात में ही पत्नी और बेटी की हत्या करके वह फरार हो गया।
सुबह सात बजे तक उसके चाचा हरिओम को जब घर से कोई निकलता नहीं दिखा तो वे अंदर गए। कमरे में ममता और सौम्या लहूलुहान पड़े थे। आरव दूसरे कमरे में सो रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। (वार्ता)
आगरा में पत्नी और बेटी की हत्या कर युवक फरार
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...