लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले की गोला गोकर्णनाथ (Gola Gokarnath) सीट से भारती जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरी (Aman Giri) ने सोमवार को विधानसभा सदस्य Member of Legislative Assembly) के रूप में शपथ ग्रहण की। विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अमन गिरि को विधानसभा के केंद्रीय कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश में 2017 और 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अरविंद गिरी ने जीत हासिल की थी। सितंबर 2022 में गिरि के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। गोला गोकर्णनाथ में उपचुनाव तीन नवंबर को हुआ था, जिसमें अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक मतों से हराया था। (भाषा)
गोला गोकर्णनाथ के नवनिर्वाचित विधायक ने अमन गिरी शपथ की
और पढ़ें
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...