एटा। एटा जिले की अलीगंज कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी (SP) के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य (district panchayat member) विनोद यादव (Vinod Yadav) को हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है।
अलीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विक्रांत त्रिवेदी (Vikrant Trivedi) ने बताया कि डकैती, हत्या के प्रयास और एक महिला के उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में कोतवाली में पिछले वर्ष 18 सितंबर को दर्ज मामले में यादव की गिरफ्तारी की गयी है। यादव काफी समय से फरार थे।
पुलिस के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, विनोद के चाचा हैं। पुलिस विभिन्न आपराधिक मामलों में रामेश्वर और जुगेंद्र की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वह और उनके पति गिरोहबंद अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद से फरार हैं। रामेश्वर यादव जेल में बंद हैं। (भाषा)
सपा नेता हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...