सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार सहारनपुर (Saharanpur) में आएगें। सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान (Maharaj Singh Degree College Ground) पर सीएम योगी निकाय प्रबुद्ध जनसम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम योगी नगर निगम सहारनपुर समेत 12 नगर निकायों के करीब 135 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चन्द्र मोहन (Dr. Chandra Mohan) ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरसावा एयरपोर्ट (Sarsawa Airport) पर 2 बजे आगमन होगा।
वहां से कार द्वारा 2:30 बजे सहारनपुर के जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर सीएम योगी निकाय प्रबुद्ध जनसम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही सहारनपुर जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मानीनय जन प्रतिधियों से भेंट भी करेंगे। प्रदेश मंत्री ने बताया कि इस दौरान वह सहारनपुर नगर निगम के साथ ही नगर पालिका देवबंद, गंगोह, सरसावा और नकुड़ के अलावा नगरपंचायत बेहट, तीतरो,चिलकाना, नानौता,रामपुर मनिहारान ,अम्बेहटा और छुटमलपुर प्रबुद्ध जन शामिल होगें। इनमें इंजीनियर ,वकील, डॉक्टर, व्यापारी, शिक्षक, सीए, उद्योगपति और धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे। (आईएएनएस)