nayaindia होली के पूर्व ग़रीबों के बीच युवा चेतना का साड़ी वितरण - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
देश | उत्तर प्रदेश| नया इंडिया|

होली के पूर्व ग़रीबों के बीच युवा चेतना का साड़ी वितरण

बलिया (उत्तर प्रदेश )। बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के द्वारा होली में पूर्व जरुरत मंद गरीब महिलाओं के लिए साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना में राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने 90 वर्ष की वृद्ध महिला को साड़ी देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कोई भी पर्व हो युवा चेतना ग़रीबों के बीच सेवा भाव से तत्पर है।युवा चेतना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की राजनीतिक पार्टीयाँ वोट के लिए चुनाव के समय सेवा का ढोंग करती है परंतु युवा चेतना सालों भर जनता में सुख-दुःख में तत्पर है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने लोगों से युवा चेतना का साथ देने की अपील की।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवा चेतना गरीबी मिटाना चाहती है वहीं मोदी-योगी सरकार ग़रीबों को ही मिटाने में लगी है। सिंह ने कहा की केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है परंतु सड़क,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हो रहा है।श्री सिंह ने कहा की धर्म के झगड़े में फँसा कर भाजपा देश में राज करना चाहती है। सिंह ने कहा की युवा चेतना ही एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो सालों भर जनता के हित में कार्यरत है।

सिंह ने कहा की हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान से लोगों का पेट नहीं भरने वाला है सरकार को पेट भरने के उपाय पर काम करना चाहिए।श्री सिंह ने कहा की अगले 1 महीने पूरे जनपद में साड़ी बाँटा जाएगा हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाने का है।श्री सिंह ने कहा की भाजपा के हिटलरशाही के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। साड़ी वितरण समारोह का संचालन औसाफ आलम चाँद ने किया।

समारोह में युवा चेतना में राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना,ओमप्रकाश राय,हाजी मुनाजिर खान अशरफ़ी,मोहन सिंह,बैजू राय,मानिक चंद राय,अटल बिहारी राय,अंजनी राय विक्की,बब्लु राय,नकुल राय,अरविंद राय,गुड्डु सिंह,अजय ओझा,प्रियांशु राय,ई. नीतीश राय,अवधेश राम,मुन्ना पासवान,नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 9 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
मंदाकिनी नदी के किनारे लगेगी नदी की पाठशाला
मंदाकिनी नदी के किनारे लगेगी नदी की पाठशाला