उत्तर प्रदेश

अयोध्या में प्रेस को संबोधित करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी

ByNI Web Desk,
Share
अयोध्या में प्रेस को संबोधित करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी
अयोध्या । अयोध्या में प्रेस को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की उत्तर प्रदेश में रामराज स्थापित करते करते योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रावण राज स्थापित कर दिया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की 6 साल से अधिक समय से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और 3 साल से अधिक समय से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं ना तो गंगा साफ हुई और ना गौ रक्षा हेतु राष्ट्रीय क़ानून बना। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धन्यवाद है सुप्रीम कोर्ट का की प्रभु राम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया नहीं तो भाजपा सरकार यह पुनीत कार्य भी नहीं करती। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने हेतु संघर्ष शुरू किया है जनता को युवा चेतना का सहयोग करना चाहिए।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा जी के भांजे और दामाद के साथ लूट की घटना हो गई तो फिर आम जनता के सुरक्षा की गारंटी कैसी समझी जाएगी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धर्म आस्था का विषय है परंतु धर्म के नाम पर भाजपा राजनीति कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान की स्थिति बदत्तर हो गई है एसी स्थिति में जनता को एकजुट होकर युवा चेतना को मज़बूत करना होगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार चल रही है सबों को एकजुट होकर 2022 में परिवर्तन हेतु संकल्पित होना होगा।
Published

और पढ़ें