उत्तर प्रदेश

महिला वोटरों के हाथ में रही है यूपी में सरकार की चाबी

Share
महिला वोटरों के हाथ में रही है यूपी में सरकार की चाबी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की महिलाओं और लड़कियों में बढ़ रही लोकप्रियता नया इतिहास बना सकती है। आंकड़े बताते हैं कि यूपी में महिला वोटरों ने जिस पार्टी का साथ दिया है उसकी सरकार बनी है। राज्य की महिलाओं और लड़कियों पर कांग्रेस पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जादू अब असर करता नजर आ रहा है। प्रियंका गांधी की अपील पर रविवार को हज़ारों की संख्या में लड़कियों का निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर और प्रतिबंधों को तोड़कर मैराथन में भाग लेना इस बात का सबूत है कि प्रियंका गांधी का “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा अब राज्य की लड़कियों और महिलाओं में जगह बनाने लगा है। 2007 विधानसभा चुनाव से अब तक महिला वोटरों ने जिस पार्टी को ज्यादा वोट किया है, उसी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। सीएसडीए के आंकड़ों के मुताबिक, 2007 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 8 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया, जबकि बीजेपी को 16 प्रतिशत, बहुजन समाज पार्टी 32 प्रतिशत और समाजवादी पार्टी को 26 फीसदी महिलाओं ने वोट किया था। महिला वोटरों की बदौलत 2007 में मायावती के हाथ में सत्ता की कमान आयी थी। 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 12 फीसदी, बीजेपी को 14 फीसदी, बीएसपी को 25 फीसदी और समाजवादी पार्टी को 31 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया था, तब अखिलेश यादव सूबे के सीएम बने थेह 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे अधिक 41 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी, बीएसपी को 23 फीसदी और समाजवादी पार्टी को 20 फीसदी महिलाओं ने वोट किया था। इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने रिकॉर्ड 325 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी। up assembly election Defection यूपी विधानसभा के 2007 के चुनाव में 49.35 फीसदी पुरुष और 41.92 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया था, जबकि कुल वोटिंग 45.95 फीसदी हुई थी। वहीं, 2012 के चुनाव में 58.68 फीसदी पुरुष और 60.28 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला था, जबकि कुल वोटिंग 59.52 फीसद हुई थी। 2017 विधानसभा चुनाव की जाए तो इसमें भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर दिलचस्पी दिखाई थी। इस चुनाव में पुरुष 59.15 फीसदी और 63.31 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया था, जबकि कुल वोटिंग 60.94 फीसद हुई थी। इन आंकड़ों को देखते हुए करीब तीन दशक से यूपी की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस पार्टी ने युवा आधी आबादी, खासकर महिलाओं और लड़कियों को लुभाने के लिए एक बड़ा दांव चलकर सत्ताधारी बीजेपी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के सामने जबरदस्त चुनौती पेश कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने, यूपी में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट लड़कियों को मिलेगी स्कूटी देने का वायदा भी अब गुल खिलाता नजर आ रहा है। यूपी की चुनावी बिसात पर हाशिये पर पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी को खराब हालत में भी 10 फीसदी से कुछ कम या ज्यादा वोट मिलता रहा है। लेकिन पिछले चुनाव में वह केवल 6.25 फीसदी वोट ही पा सकी थी। कांग्रेस पार्टी 2017 में महज 6.2 फीसदी वोट शेयर लेकर 7 सीटों पर सिमट गई थी। बीएसपी के कमजोर पड़ने और प्रियंका की सक्रियता के बाद बदले समीकरण में कांग्रेस पार्टी को इस बार कुछ ब्राह्मण, कुछ दलित और मुसलमानों का कुछ अतिरिक्त वोट मिलने की उम्मीद है। सीएम योगी आदित्यनाथ के शासन में ब्राह्मणों के खिलाफ हुई कार्रवाईयों से यह वर्ग बीजेपी से नाराज बताया जाता है। माना जाता है कि बीजेपी से नाराज ब्राह्मणों का वोट सपा को नहीं मिलेगा। ऐसे में ब्राह्मण वोटों के अलावा कुछ फीसदी दलित, मुस्लिम और ओबीसी वोट पाकर कांग्रेस पार्टी महिला वोटरों के सहारे यूपी चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकती है।
Published

और पढ़ें