
देहरादून | Women Impressed Rahul Gandhi : कई बार देखा जाता है कि लोग राजनीतिक शख्सियतों से इतने प्रभावित हो जाते हैं कि उनके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया है. यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्वा अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी. उन्होंने इस संबंध में बकायदा एक वसीयतनामा तैयार किया जिसमें इस बात का भी जिक्र किया था. महिला ने वसीयत तैयार करने के बाद इसे यहां की एक अदालत में पेश किया था. इसी के बाद ये पूरा मामला संज्ञान में आया.
Pushpa Munjial, a 78-year-old woman from Dehradun, transferred all her assets worth Rs 50 lakh in Rahul Gandhi’s name while describing him and his ideas as necessary for the country.#Congress #Dehradun | Dilip Singh Rathodhttps://t.co/zZKZjrAyKQ
— IndiaToday (@IndiaToday) April 4, 2022
राहुल गांधी से रहीं है प्रभावित
Women Impressed Rahul Gandhi : वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए. देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया. कहा जा रहा है कि महिला एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं है और मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है.
इसे भी पढें- 54 लोगों को लेकर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में घबराहट
सबकुछ देकर अब खुद वृद्धाश्रम में…
Women Impressed Rahul Gandhi : मुन्जियाल का कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है. उन्होंने कहा कि चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी. जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है.बुजुर्ग महिला ने यह भी कहा कि उनके पिता के देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे थे. जीवन भर अविवाहित रहीं मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं.
इसे भी पढें-गोरखनाथ मंदिर हमला: हमलावर के पास से पुलिस को मिले हवाई टिकट, लैपटॉप और पैन कार्ड, सामने आई ये बात