nayaindia Devprayag Alaknanda river children drowned SDRF अलकनंदा नदी में दो बच्चे डूबे
सर्वजन पेंशन योजना
देश | उत्तराखंड| नया इंडिया| Devprayag Alaknanda river children drowned SDRF अलकनंदा नदी में दो बच्चे डूबे

अलकनंदा नदी में दो बच्चे डूबे

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी (Pauri) जिले के देवप्रयाग (Devprayag) क्षेत्र में अलकनंदा नदी (Alaknanda river) के किनारे खेल रहे दो बच्चे (children) पानी में डूब गए। दोनों सगे भाई थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। हांलांकि, उनका अब तक कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि घटना धनेश्वर मंदिर के पास हुई, जहां रविवार शाम पुंडल गांव के चार बच्चे अलकनंदा नदी के किनारे खेल रहे थे। खेलते समय अभिषेक (आठ) का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गया।

अभिषेक को बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश (12) नदी के किनारे-किनारे आगे की ओर भागा लेकिन बहुत देर बाद भी लौट कर नहीं आया। काफी इंतजार करने के बाद शेष दोनों बच्चे घर लौट आए और गांव वालों को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ SDRF) मौके पर पहुंची और देर रात तक तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया। सुबह होते ही फिर गोताखोरों की टीम, उपकरणों और राफ्ट की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। हांलांकि, अब तक बालकों का कुछ पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fifteen =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
महाराष्ट्र : ओशो रजनीश के कई अनुयायी ‘माला’ पहन जबरन पुणे आश्रम में घुसे
महाराष्ट्र : ओशो रजनीश के कई अनुयायी ‘माला’ पहन जबरन पुणे आश्रम में घुसे