देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के एक रिजॉर्ट की लापता रिसेप्शनिस्ट का चीला नहर से बरामद हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट संदेश में बताया शनिवार सुबह बेटी अंकिता (Ankita) का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस मामले का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है जहां पीड़िता नौकरी करती थी। पुलकित हरिद्वार से भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। विनोद आर्य उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा नेता के बेटे ने गैरकानूनी तरीके से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में इस रिजॉर्ट का निर्माण कराया था जिसे शुक्रवार रात ध्वस्त कर दिया गया।
पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को लड़की की हत्या करने और शव चीला नहर में फेंकने का अपराध स्वीकार करने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)
रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता का शव बरामद
और पढ़ें
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...