जयपुर | Weather Update: देश में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना दुशवार कर रखा हैं। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। वहीं, ये समय बच्चों के एक्जाम का भी है। ऐसे में बच्चों को भी इस गर्मी में बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इसी बीच राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने पलटी मारी है और तापमान में कुछ गिरावट आई है। जिसका असर दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान राजधानी दिल्ली के लोगों को भी लू से राहत मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- देश में आज सामने आए 1007 नए केस, दिल्ली में फिर मिले 300 के करीब नए संक्रमित
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज
देश की मरूभूमि राजस्थान में तो लोगों को गर्मी से झुलसने पर विवश होना पड़ रहा है। राज्य के बाड़मेर जिले का पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, बीते दिन से राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बीते दिन राजधानी जयपुर में दिनभर तपिश के बाद रात को धूलभरी आंधी चलने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। 42 डिग्री पहुंच चुके जयपुर के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 6 की मौत, कई गंभीर घायल
जैसलमेर में गिरे ओले, आज भी बदलेगा मौसम
गर्मी की मार झेल रहे राजस्थान में मौसम पलटी मार गया है। राज्य में कई जिलों में हल्की बारिश तो जैसलमेर में ओलावृष्टि हुई। नागौर और जोधपुर में अंधड़ और तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। लेकिन 15 अप्रैल से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें:- महंगाई से भभक रही रसोई! PNG के दामों में 4.25 रुपये का इजाफा, जानें ताजा भाव