ताजा पोस्ट

Iraq में बड़ा हादसा, Covid 19 वार्ड में आग, 50 लोगों की झुलस कर मौत, कईयों की हालत नाजुक

Share
Iraq में बड़ा हादसा, Covid 19 वार्ड में आग, 50 लोगों की झुलस कर मौत, कईयों की हालत नाजुक
नई दिल्ली | कोरोना महामारी से जूझ रहे इराक से बड़ी खबर आई है। यहां कोविड 19 वार्ड में आग (Iraq Hospital Fire) लगने से 50 मरीजों की मौत की खबर है। इराक के चिकित्सा अधिकारियों ने इस दुखदायी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण इराक के दी कार प्रांत स्थित अल हुसैन टीचिंग अस्पताल के कोरोना वार्ड में अचानक आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर घायल हो गए हैं। ये भी पढ़ें:- जॉनसन एंड जॉनसन की Covid 19 Vaccine को झटका! FDA ने दी ये चेतावनी

63 मरीज मौजूद थे वार्ड में

जानकारी के अनुसार, नासिरया शहर के अस्पताल में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है जबकि कईयों की हालत नाजुक है। ऐसे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अस्पताल में यह वार्ड अभी तीन महीने पहले ही खोला गया था और इसमें 70 बेड थे। अस्पताल के कोविड वार्ड में जब आग की घटना हुई तब इस वार्ड में 63 मरीज मौजूद थे। आपको बता दें कि इराक में इस साल अस्पताल में आग लगने की यह दूसरी घटना हो गई है। इससे पहले, अप्रेल में बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लग गई थी जिसमें 82 लोगों की मौत होना सामने आई थी। ये भी पढ़ें:- Rajasthan में फिर गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत, आज देश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट, फिर हो सकता है वज्रपात

आग लगने के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, आग कैसे लगी इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है। कुछ अधिकारियों का कहना है कि अचनाक आग लगने की घटना के पीछे इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होना है। जबकि कुछ लोगों के अनुसार, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग की घटना होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
Published

और पढ़ें