ताजा पोस्ट

दिल्ली की जेलों में कोरोना विस्फोट! 66 कैदी और 48 जेल स्टाफ पॉजिटिव, अब प्राइवेट दफ्तर भी बंद, आज से नए प्रतिबंध लागू

ByNI Desk,
Share
दिल्ली की जेलों में कोरोना विस्फोट! 66 कैदी और 48 जेल स्टाफ पॉजिटिव, अब प्राइवेट दफ्तर भी बंद, आज से नए प्रतिबंध लागू
नई दिल्ली | Delhi Covid 19 Updates: राजधानी दिल्ली में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां जेलों में 114 कैदी और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली में संक्रमण को लेकर गंभीर होते हालात के बीच आज दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ने और भी सख्त नए प्रतिबंध जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। ये भी पढ़ें:-  देश में 24 घंटे में 277 लोगों की मौत, सामने आए 1 लाख 68 हजार केस, मकर संक्रांति पर गंगा स्नान पर रोक 66 कैदी और 48 जेल स्टाफ आया कोविड की चपेट में जानकारी के अनुसार, दिल्ली की तिहाड़ जेल में 42 कैदी और 34 जेल स्टाफ, जबकि मंडोली जेल में 24 कैदी और 8 जेल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा रोहिणी जेल में भी 6 स्टाफ के लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं। तेजी फैलते संक्रमण के कारण दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 66 हजार के करीब पहुंच गई है। ये भी पढ़ें:- Good News! ओमिक्रॉन को मात देगी फाइजर की ये वैक्सीन, मार्च में हो जाएगी उपलब्ध, देश में Omicron आंकड़ा पहुंचा 4461 दिल्ली में आज नए प्रतिबंध लागू दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज नए प्रतिबंध लागू किए हैं जिनके तहत अब राजधानी में सभी प्राइवेट दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। अब सभी को वर्क फ्राम होम करना होगा। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तर खुले रहेंगे। इसके अलावा, दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार को भी बंद कर दिए गए हैं। रेस्टोरेंट में अब टेक अवे की अनुमति होगी। ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड मे तेजी से फैल रहा कोरोना, मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान पर रोक, राज्य के सभी स्कूल बंद सोमवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 19 हजार से ज्यादा मामले आए। यहीं नहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने जा रहे है। ऐसे में माना जा रहा है कि, दिल्ली में और पांबदियों का ऐलान हो सकता हैं।
Published

और पढ़ें