ताजा पोस्ट

भारत में ‘आमिक्राॅन’ की आहट! दक्षिण अफ्रीका से भारत आया कोरोना संक्रमित, ‘Omicron’ जांच शुरू

ByNI Desk,
Share
भारत में ‘आमिक्राॅन’ की आहट! दक्षिण अफ्रीका से भारत आया कोरोना संक्रमित, ‘Omicron’ जांच शुरू
नई दिल्ली | Corona New Variant Omicron: कोरोना के नए वैरिएंट ने दुनिया के कई देशों में दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार, ये नया वैरिएंट ओमिक्राॅन 10 देशों में फैल चुका हैं। खबरों की माने तो भारत में भी इसकी एंट्री होने का अंदेशा जताया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंचा एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद अधिकारियों ने उस व्यक्ति में कोविड-19 के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ (Omicron) की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि कोरोना का ये नया ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका से ही निकला है। ऐसे में भारत में सरकार पूरे तरीके से अलर्ट मोड पर है। संक्रमित व्यक्ति के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए Corona New Variant Omicron: समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से डोम्बिवली लौटने वाला एक व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए उसके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं साथ ही संक्रमित व्यक्ति के परिवार की भी कोविड जांच की तैयारी चल रही हैं। हालांकि, अभी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति में ओमिक्राॅन के कोई लक्षण तो नहीं है। ये भी पढ़ें:- दुनिया में ‘ओमिक्राॅन’ के बढ़ते खतरे के बीच राजधानी दिल्ली में आज से फिर खुल स्कूल-काॅलेज, कर्मचारियों को भी जाना होगा ऑफिस संक्रमित ने की दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई की यात्रा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संबंध में कल्याण डोम्बिवली नगर निगम की डॉक्टर पनपाटिल ने जानकारी देते हुए कहा कि, संक्रमित पाए गए व्यक्ति ने दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई यात्रा की थी। उन्हें नगर निगम के आइसोलेशन रूम में रखा गया है। उनके परिवार की आज जांच की जाएंगी। हालांकि, डाॅक्टर ने ये भी कहा है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटन के बाद संक्रमित शख्स किसी के भी संपर्क में नहीं आया है। ये भी पढ़ें:- संसद का शीतकालीन सत्र आज से, कृषि कानून निरस्त विधेयक पेश करेगी सरकार, किसान आंदोलन पर हो सकता है बड़ा फैसला भारत सरकार ने राज्यों को दिए अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी के निर्देश भारत सरकार इसको लेकर अलर्ट है और सभी राज्यों को भी इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है। भारत सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम भी जारी किए हैं। सभी राज्यों से भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की अतिरिक्त निगरानी के लिए कहा है। साथ ही देश में कोरोना टेस्टिंग, ट्रेसिंग बढ़ाने के साथ कंटेनमेंट जोन पर भी देने और वैक्सीनेशन में तेजी लाने की सलाह दी गई है।
Published

और पढ़ें