
नई दिल्ली | Corona New Variant XE in Gujarat: भारत में भी अब कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई (XE) का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इस वैरिएंट की मुंबई में दस्तक के बाद अब गुजरात में भी एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है। ऐसे में अब भारत में कोरोना के घातक वैरिएंट एक्सई के दो मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, देश में कम होते कोरोना मामलों में आज कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई है। साथ ही मौतों की संख्या में भी बड़ा उछाल आया है। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान 1150 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में जैश और लश्कर के आतंकियों से अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़, इंटरनेट सेवाएं बंद
सबसे पहले ब्रिटेन में मिला था एक्सई, आॅमिक्राॅन से भी ज्यादा घातक
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोरोना का नया वैरिएंट एक्सई सबसे पहले 19 जनवरी को ब्रिटेन में मिला था। जिसके बाद ये फैलता हुआ कई और देशों तक पहंुच गया। तब से इसके 600 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। इस वक्त चीन में भी यहीं वैरिएंट तबाही मचा रहा है। शोधकर्ताओं ने इस वैरिएंट को ओमिक्राॅन से 43 फीसदी ज्यादा घातक बताया है।
ये भी पढ़ें:- औरंगाबाद : प्रेमी के शादी से मना करने पर युवती ने पांच सहेलियों के साथ खाया जहर, तीन की मौत, 3 गंभीर
मुंबई में XE वैरिएंट से पीड़ित पाई गई थी महिला
Corona New Variant XE in Gujarat: आपको बता दें कि, भारत में कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई एंट्री मुंबई से हुई है। यहां 50 साल की एक महिला इससे संक्रमित पाई है। 10 फरवरी को महिला सउदी अरब से भारत लौटी थी। जिसके बाद उसके सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। तब जाकर इस नए वैरिएंट का खुलासा हुआ। हालांकि, देखने में इस महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखते थे।
ये भी पढ़ें:- कोरोना के नए खतरे के बीच देश में आज बढ़कर सामने आए 1150 नए मामले, 83 लोगों की मौत