ताजा पोस्ट

कोरोना का नया वैरिएंट आया सामने, दक्षिण अफ्रीका में मचा हड़कंप

ByNI Desk,
Share
कोरोना का नया वैरिएंट आया सामने, दक्षिण अफ्रीका में मचा हड़कंप
नई दिल्ली | COVID 19 New Variant: चीन से निकला कोरोना संक्रमण दुनिया में लगातार कोहराम मचा रहा है। नए-नए रूपों परिवर्तित होकर इसके कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं। अब दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के वैज्ञानिकों ने कोरोना के नए वैरिएंट का खुलासा करते हुए एक बार फिर से दुनिया के देशों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्हें मल्टीपल म्यूटेशन क्षमता वाले एक नए कोविड वैरिएंट का पता चला है। इस वैरिएंट का पता दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण की संख्या में वृद्धि के बाद लगा था। ये भी पढ़ें:- उद्धव सरकार का कक्षा 1 से 7वीं तक के सभी स्कूल फिर से खोलने का बड़ा फैसला, 1 दिसंबर से बच्चे जाएंगे स्कूल नए वैरिएंट में है म्यूटेशन ज्यादा COVID 19 New Variant: अफ्रीका के वायरोलॉजिस्ट ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से बताया कि, दुर्भाग्य से हमने एक नए संस्करण का पता लगाया है जो दक्षिण अफ्रीका में बढते संक्रमण का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि, यह वैरिएंट साइंटिफिक लीनिएज नंबर B.1.1.1.529 के नाम से जाना जाता है। इस वैरिएंट में बहुत ज्यादा म्यूटेशन (Mutations) होता है। उन्होंने कहा कि, यह वैरिएंट बोत्सवाना और हांगकांग में दक्षिण अफ्रीका से गए यात्रियों की कोरोना जांच में सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, यह वैरिएंट हमारे लिए चिंता का मुख्य कारण है। बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल कोरोना के बीटा संस्करण का पता लगाया था। ये भी पढ़ें:- कर्नाटक में कोरोना ब्लास्ट! मेडिकल काॅलेज के 66 छात्र हुए कोरोना संक्रमित, सभी ने लगवा रखी है वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका में 100 से बढ़कर 1200 से ज्यादा कोरोना केस बता दें कि, अफ्रीकी महाद्वीप में कोरोना के नए केसों (Covid 19 In South Africa) की सर्वाधिक संख्या दक्षिण अफ्रीका में पाई जा रही है। दक्षिण अफ्रीका में इस महीने की शुरुआत में लगभग 100 केस प्रतिदिन की तुलना में बीते बुधवार को कोरोना संक्रमण के केसों की संख्या बढकर 1200 से अधिक हो गई है। ये भी पढ़ें:- RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- विभाजन का दर्द कभी नहीं भूलाया जा सकता, इस्लामी आक्रमण..
Published

और पढ़ें