मुंबई | Maharashtra Comicron Updates: देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। जिसमें देश का महाराष्ट्र राज्य एक बार फिर से बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। महाराष्ट्र में 9 महीने के बाद सबसे ज्यादा 48 हजार से ज्यादा केस सामने आए है। यहां कोरोना के साथ-साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी लगातार बढ़ रहे है। यहीं नहीं, अब तो कोरोना से मौतों की संख्या पर तेजी से बढ़ने लगी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 48 हजार 270 नए मामले सामने आए हैं जिनमें ओमिक्रॉन के 144 मामले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- UP Elections 2022 के लिए भाजपा ने खेला दांव, 85 उम्मीदवारों की सूची जारी की, इन बागी नेताओं ने मारी बाजी
एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही 3 लाख की ओर
Maharashtra Comicron Updates: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड से 52 मरीजों की मौत हो गई है। बता दें कि, राज्य में पिछले दिन की तुलना में 2 हजार 73 मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ 24 घंटे में 42 हजार 391 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी भी दी गई है। महाराष्ट्र में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख की ओर तेजी से बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें:- मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने छोड़ी पार्टी, विरासत की सियासत पर घिरी BJP…
मुंबई में राहत, लेकिन पुणे में कोरोना तोड़ रहा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब कोरोना संक्रमण से राहत मिलना शुरू हो गई है। लेकिन पुणे में कोरोना अपने चरम पर है और रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यहां बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 14 हजार 424 नए संक्रमित दर्ज हुए हैं जबकि, एक मरीज की मौत हो गई है। लगातार मामले बढ़ने से जिले में एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 73 हजार 98 पहुंच गई है। बता दें कि, पुणे में कोरोना संक्रमण से अबतक कुल 20 हजार 251 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- पंजाब की Congress सरकार को BJP की चुनौती, जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट