ताजा पोस्ट

दिल्ली में मिनी लाॅकडाउन! कोरोना से बिगड़ते हालातों के बाद केजरीवाल सरकार का कड़ा फैसला, जानें ‘येलो’ अलर्ट में क्या-क्या लगी पाबंदियां

ByNI Editorial,
Share
दिल्ली में मिनी लाॅकडाउन! कोरोना से बिगड़ते हालातों के बाद केजरीवाल सरकार का कड़ा फैसला, जानें ‘येलो’ अलर्ट में क्या-क्या लगी पाबंदियां
नई दिल्ली | Yellow Alert Restrictions Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के प्रकोप में आ गई है। जिसके चलते दिल्ली में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है। ऐसे में राजधानी में मिनी लाॅकडाउन जैसे हालत बन गए हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आज से दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब दिल्ली के ऑफिस में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारी ही लोग ही जा सकेंगे। शादी की शहनाईयों पर भी इसका असर होगा। शादी एवं अन्य समारोह में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। CM Kejriwal On Omircon : Yellow Alert Restrictions Delhi: दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी में कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं। DDMA के आदेशानुसार ‘येलो’ अलर्ट के मुताबिक सभी पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जिसके अनुसार.... ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधान सभा में कोरोना की घुसपैठ, मंत्रियों-विधायक समेत 55 लोग पाए गए संक्रमित - सोमवार रात से लागू किये गए नाइट कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। - विवाह और अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग हो सकेंगे शामिल। अन्य सभी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समागम और उत्सव कार्यक्रमों पर पाबंदी। - दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ होगी संचालित। बसें भी 50 प्रतिशत सीट क्षमता अनुरूप चलेंगी। जबकि ऑटो रिक्शा और कैब में दो यात्री ही बैठ सकेंगे। - सार्वजनकि पार्क, गार्डन और गोल्फ कोर्स में सिर्फ वाॅक कर सकेंगे। खेलने, पिकनिक आदि पर पाबंदी। - मंगलवार को स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया गया है। - दिल्ली में दुकानों, सार्वजनिक परिवहन पर कई पाबंदियां। अब गैर-जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की दुकानें और मॉल ऑड-इवन फॉर्मूले के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे। - रेस्टोरेंट-बार 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। ये भी पढ़ें:- बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख मां का खौल उठा खून, फिर करवाया पिता से खूनी कांड
Published

और पढ़ें