Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या फिर बढ़ी

Corona Virus Infection :- भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,952 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,653 से बढ़कर 1,670 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,903 हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी दर्ज की गई है। देश में अभी तक कुल 4,44,60,379 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। (भाषा)

Exit mobile version