nayaindia White Fungus ने महिला के आंत में किया छेद, विश्व में पहला मामला - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
कोविड-19 अपडेटस | ताजा पोस्ट| नया इंडिया|

White Fungus ने महिला के आंत में किया छेद, विश्व में पहला मामला

DELHI: पूरे देश में कोरोना के मामले कम होने खबर सामने आ रही है। लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। कोरोना के मामले भले ही कम हो है लेकिन ब्लैक फंगस और व्हाईट फंगस के मामले बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में व्हाइट फंगस का भयावह मामला देखने को मिला है।  व्हाइट फंगस की वजह से एक महिला के छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद हो गया है। अस्पताल का दावा किया है कि यह विश्व में पहला केस है।

चार घंटे की सर्जरी के बाद छेदों को बंद किया गया

49 साल की महिला को पेट में दर्द और उल्टी की समस्या के बाद इसी महीने की 13 तारीख को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। जब अस्पताल में महिला का सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता चला। सर गंगा राम अस्पताल के मेटऑफ सिवर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रिपाटिकोबितरी साइंसेज डिपार्टमेंट के डॉ. (प्रो.) अमित अरोड़ा ने बताया कि चार घंटे चली सर्जरी के बाद महिला की फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया। इसके बाद ही द्रव्य लीक को भी रोका गया।

दुनिया में पहला मामला

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि स्टेरॉयइड के इस्तेमाल के बाद ब्लैक फंगस के द्वारा आंत में छेद होने के कुछ मामले हाल ही में सामने आए है। लेकिन व्हाइट फंगस द्वारा कोविड-19 इन्फेक्शन के बाद खाने की नली, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद करने का मामला यह दुनिया में पहला है। इससे पहले व्हाइट फंगस का मामला पहना में देखने को मिला था। व्हाइट फंगस के देश में फिलहाल इतने अधिक मामले नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे इनमें बढ़ोतरी हो रही है। ब्लैक फंगस के मामले तो सुनने को मिले है। ब्लैक फंगस मरीज के दिमाग में घुस गया जिसकी सर्जरी भी की गई लेकिन उसकी मौत हो गई।

देश में ब्लैक फंगस के मामले 12 हजार के करीब

देश में कोरोना वायरस महामारी के साथ ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब तक देशभर में ब्लैक फंगस के कुल मामलों की संख्या 11717 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 2859 मामले मामले गुजरात में सामने आए हैं। 11 राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। इसके साथ व्हाईट फंगस के मामले भी देखने को मिल रहे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 6 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
उप्र: 15 साल पुराने हत्या मामले में पांच अभियुक्तों को उम्रकैद
उप्र: 15 साल पुराने हत्या मामले में पांच अभियुक्तों को उम्रकैद