• आचार संहिता के बाद भी विपक्ष को राहत नहीं

    विपक्षी पार्टियां और कई स्वतंत्र पर्यवेक्षक भी मान रहे थे कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने और देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद विपक्षी पार्टियों को राहत मिल जाएगी। उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई थम जाएगी और तब वे बेफिक्र होकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ पाएंगे। लेकिन सारे अंदाजे गलत साबित हो गए। विपक्षी पार्टियों ने अगर हालिया इतिहास को ही ध्यान में रखा होता तो वे ऐसा नहीं सोचते। पिछले साल के अंत में जब राज्यों के चुनाव चल रहे थे तब भी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई जारी थी। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार...

  • चुनाव आयोग की तैयारियों की पोल खुली

    चुनाव आयोग का मुख्य काम लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने का है। किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी करते हुए आयोग को हर पहलू का ध्यान रखना होता है। विधानसभा के कार्यकाल से लेकर राज्य में आने वाले त्योहारों या स्कूल-कॉलेज और प्रतियोगित परीक्षाओं आदि का भी ध्यान रखना होता है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग हर पहलू से तैयारियों की समीक्षा नहीं कर रहा है। तभी हर चुनाव में कहीं न कहीं कोई ऐसी गलती हो रही है, जिसे बाद में ठीक करना पड़ रहा है। सोचें, पूरे देश में एक साथ...

  • चार जून और चार सौ पार का नारा

    चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चार जून को क्यों तय की? पिछली बार यानी 2019 के चुनाव में वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी। उससे पहले यानी 2014 में 13 मई को मतगणना हुई थी। इस बार चुनाव आयोग ने मतगणना की तारीख और आगे बढ़ा कर चार जून कर दी। कायदे से इसे कम किया जाना चाहिए था ताकि अपेक्षाकृत कम गर्मी के समय चुनाव हो जाए और वोटों की गिनती हो जाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग के मौजूदा शिड्यूल के हिसाब से आधे से ज्यादा राज्यों में चुनाव प्रचार...

  • लेफ्ट और कांग्रेस का विरोधाभास

    देश में आमतौर पर गठबंधन बनाने का काम विपक्षी पार्टियों का होता है और माना जाता है कि सत्ता पक्ष के खिलाफ गठबंधन बनाना विपक्ष के लिए ज्यादा आसान होता है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस समय का विपक्ष इस काम में विफल हो रहा है। भाजपा ने ज्यादा पार्टियों का गठबंधन बनाया है लेकिन किसी भी राज्य में ऐसा नहीं है कि भाजपा की किसी राज्य की गठबंधन सहयोगी दूसरे राज्य में उसके खिलाफ चुनाव लड़ रही है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिन पार्टियों से तालमेल किया है उनके साथ परफेक्ट तालमेल है। लेकिन विपक्षी गठबंधन...

  • तमिलनाडु के राज्यपाल का नया विवाद

    तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और राज्य की डीएमके सरकार का विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद दोनों के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। राज्यपाल आरएन रवि ने डीएमके विधायक के पोनमुडी को राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था, जिसमें पिछले साल यानी 2023 में हाई कोर्ट ने उनको दोषी ठहरा दिया और सजा सुना दी, जिसके बाद उनको उच्च शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब सुप्रीम कोर्ट ने...

  • विपक्षी दांव की दिक्कतें

    अगर आज सत्ता का स्रोत लोगों का वोट नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हैं, तो आम चुनाव तो एक बार फिर उन्हीं मशीनों से होने जा रहा है। फिर विपक्ष के लिए उम्मीद कहां बचती है? कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समाप्ति को इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम दलों के नेताओं की जुटान का मौका बनाया। मुंबई की इस रैली में जुटे विपक्षी नेताओं ने संदेश दिया कि मौजूदा (चुनावी) संघर्ष में वे एकजुट हैं। लड़ाई किससे है, इसे राहुल गांधी ने देश को बताया। कहा कि मुकाबला किसी एक पार्टी या नरेंद्र मोदी नाम...

  • बिहार में भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी

    नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सीट बंटवारे का फैसला हो गया है। तमाम अटकलों से उलट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 16 सीटें बचाने में कामयाब हो गए। पिछली बार वे एनडीए में रहते हुए 17 सीटों पर लड़े थे। भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी 17 सीटों पर लड़ेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान गुट को पांच सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश...

  • आजम खान को सात साल की सजा

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को रामपुर के चर्चित डूंगरपुर मामले में आजम खान को सात साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। उनके अलावा अन्य तीन दोषियों पांच-पांच 5 साल की सजा दी गई है और दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने 16 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। सोमवार यानी 18 मार्च को आजम खान कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए।...

  • सत्येंद्र जैन की जमानत रद्द, तिहाड़ पहुंचे

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। इसके बाद वे फिर से तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं, जहां उनके जेल में रहते कई तरह के विवाद हुए थे। बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सत्येंद्र जैन ने सोमवार, 18 मार्च को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। जैन 26 मई 2023 से मेडिकल कंडीशन के आधार पर जमानत पर थे। satyendar jain bail सत्येंद्र जैन की नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत...

  • बॉन्ड्स के नंबर 21 मार्च तक दें

    नई दिल्ली। पिछले 10 दिन में सुप्रीम कोर्ट ने तीसरी बार भारतीय स्टेट बैंक को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने देश के सबसे बड़े बैंक को आदेश दिया है कि वह 21 मार्च तक चुनावी बॉन्ड से जुड़ा समूचा ब्योरा दे। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि 21 मार्च को शाम पांच बजे तक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन निजी तौर पर एक हलफनामा देकर अदालत को बताएं कि उन्होंने चुनावी बॉन्ड से जुड़ी कोई जानकारी छिपाई नहीं है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 16 मार्च को बैंक से कहा था कि वह 18...

  • चुनावी बॉन्ड से आगे क्या रास्ता?

    राजनीतिक चंदे के लिए बनाई गई चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था विफल हो गई है। चुनावी चंदे को साफ-सुथरा बनाने और राजनीति में काले धन का प्रवाह रोकने के घोषित उद्देश्य से लाया गया यह कानून अपने उद्देश्य में पूरी तरह से असफल रहा है। उलटे इससे जुड़े अनेक ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे लग रहा है कि यह अपने आप में काले धन के प्रसार का माध्यम बन गया था। हैरानी इस बात को लेकर है कि सरकार के स्तर पर इसकी विफलता को स्वीकार करने की बजाय इसका बचाव किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले...

  • बॉन्ड्स को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला

    नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड्स को केंद्र सरकार और भाजपा की हफ्ता वसूली योजना बताते हुए कांग्रेस ने बड़ा हमला किया है। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि चुनावी बॉन्ड खरीदने वाली कम से कम 21 कंपनियां ऐसी हैं, जिनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की जांच चल रही है। कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने दावा किया कि चुनावी बॉन्ड के जरिए दान देने वालों में 21 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने सीबीआई, ईडी या आयकर विभाग की जांच का सामना किया है। जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि हर दिन चुनावी बॉन्ड घोटाले का सच सामने आ...

  • चुनाव आयोग ने राज्यों में बदले अधिकारी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनाव आयोग ने राज्यों की नौकरशाही में बड़ी फेरबदल की है। सोमवार को चुनाव आयोग ने नौ राज्यों में अधिकारियों को बदला, जिसमें पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने छह राज्यों में गृह सचिवों को भी हटा दिया है। इसमें भाजपा शासित चार राज्य शामिल हैं, जहां गृह सचिव हटाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में संजय प्रसाद को गृह सचिव पद से हटा दिया गया है। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव भी हैं। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, बिहार, झारखंड,...

  • कड़वे सच का सामना

    अरविंद सुब्रह्मण्यम का ताजा बयान उन आंकड़ों पर एक गंभीर सवाल है, जिनके आधार पर भारत में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और अगले 23 वर्षों में विकिसत भारत बना देने का नैरेटिव बुना गया है। मशहूर अर्थशास्त्री और नरेंद्र मोदी सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्यण्यम ने भारत के लोगों को अपना दिमाग कबाड़ मुक्त करने की सलाह दी है। उन्होंने आगाह किया है कि भारत एक बड़ा बाजार नहीं है। भारत का घरेलू बाजार इतना बड़ा नहीं है, जिसके बूते भारत का मैनुफैक्चरिंग उद्योग फूल-फल सके। उन्होंने कहा- ‘भारत यह सोच कर बहुत बड़ी गलती कर...

  • पुतिन पांचवीं बार जीते

    मॉस्को। व्लादिमीर पुतिन लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने करीब 88 फीसदी वोटों के साथ चुनाव में जीत दर्ज की है। रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि देश में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने रिकॉर्ड वोट प्रतिशत के साथ राष्ट्रपति पद का पांचवां कार्यकाल हासिल किया है। गौरतलब है कि 71 साल के पुतिन 1999 से एक बार भी चुनाव नहीं हारे। बहरहाल,  रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि सौ फीसदी क्षेत्रों में पड़े मतों की...

  • चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार को हटाया

    कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विवेक सहाय पश्चिम बंगाल में नए पुलिस महानिदेशक होंगे, वह कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार की जगह लेंगे, जिन्हें भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने 1988 बैच के अधिकारी और वर्तमान में होम गार्ड के महानिदेशक तथा कमांडेंट जनरल सहाय को नामित किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर 2022 में सुरक्षा के उल्लंघन के बाद उन्हें निदेशक, सुरक्षा के पद से हटा दिया गया था। जब 1989 बैच के अधिकारी राजीव कुमार को पिछले साल सहाय की जगह कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। राज्य...

  • चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाया

    नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों के गृह सचिवों को पद से हटा दिया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड शामिल हैं। इनके अलावा आयोग ने इन राज्यों के कई और अधिकारियों को भी तत्काल से प्रभाव से हटा दिया है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा बृहन्नमुंबई के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को भी उनके पदों से हटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने...

  • पुतिन ने नागरिकों को दिया धन्यवाद

    मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने देश में हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों के बाद मास्को में भाषण देते हुए नागरिकों को धन्यवाद दिया। चुनाव आयोग ने मतगणना में उन्हें देश का फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर होते हुए दिखाया है। Vladimir Putin रविवार रात अपने समर्थकों के समक्ष बोलते हुए पुतिन ने कहा कि चुनाव में उनकी जीत से रूस ओर मजबूत व प्रभावशाली बनेगा। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहेे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया। पुतिन ने जोर देकर कहा कि "देश में शक्ति का एकमात्र स्रोत रूसी लोग...

  • उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा: विजय सिन्हा

    पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार के सभी सदस्य राजनीति में रहने के अधिकारी हैं। Vijay Sinha Seat Sharing यह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई नाराज नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर सबकुछ तय हो...

  • डिंपल यादव ने ईवीएम पर उठाए सवाल

    मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो चुके हैं। इसी बीच मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में बहुत असमंजस है। लोगों के मन में शंका का भाव है। सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत सारे लोग इसे लेकर सवाल कर रहे हैं। Dimple Yadav पिछले चुनाव (Election) में लोगों ने यह बात बोली है कि हमने वोट इस पार्टी को दिया था, लेकिन हमारा वोट निकला नहीं है। एक तरह...

और लोड करें