Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अभिषेक बच्चन से पहले इस शख्स को पसंद करती थीं ऐश्वर्या राय!

Aishwarya Rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इन दिनों अभिषेक बच्चन संग अपने तलाक के रूमर्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल पिछले कुछ महीनों से ऐश्वर्या और अभिषेक साथ नहीं रह रहे हैं, इसके अलावा वह अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग दिखे थे। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया लेकिन अभिषेक ने उन्हें सोशल मीडिया विश नहीं किया।

इन सभी खबरों के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही अलग होने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अभिषेक संग शादी से पहले ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) का नाम एक बिजनेसमैन से जुड़ा था। और ये दोनों शादी भी करना चाहते थे।

अभिषेक से पहले ये थे ऐश्वर्या की पहली पसंद

अभिषेक बच्चन संग शादी से पहले एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम सलमान खान से जुड़ा था। यह दोनों ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर मिले थे और यहीं पर दोनों के बीच प्यार के फूल भी खिले। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान से पहले ऐश्वर्या की जिंदगी में बिजनेसमैन सबीर भाटिया आए थे। कई मीडिया आउटलेट्स में दोनों के अफेयर की खबरें छपी थीं।

एक इंटरव्यू के दौरान सबीर ने ऐश्वर्या के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था और कहा था कि वह उनसे शादी करना चाहते थे। यूं तो ऐश्वर्या और सबीर ने अपना रिश्ता आधिकारिक तौर पर कभी नहीं कबूला लेकिन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरों ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

also read: ‘मिर्जापुर’ का किरदार मेरे करियर में सबसे अहम: अभिषेक बनर्जी

आपको बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल साल 2007 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी और इसमें हजारों लोग शामिल भी हुए थे।

also read: उर्फी जावेद ने गोल्डन ड्रेस में फलॉन्ट किया फिगर, दिखा…

लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि निम्रत कौर संग अफेयर की वजह से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार आ गई है और यह दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

Exit mobile version