Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आइसलैंड की वादियों में खोए अभिनेता शहीर शेख

अभिनेता शहीर शेख इन दिनों आइसलैंड की खूबसूरत वादियों की सैर पर हैं। गुरुवार को उन्होंने इस मनोरम दृश्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेता यूरोप की सबसे बड़ी हिम चादरों में से एक वतनाजोकुल, मिड-अटलांटिक रिज, गोल्डन सर्कल, और ब्लू लैगून जैसी शानदार जगहों की झलक देखने को मिली।

शहीर शेख ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “आग और बर्फ की इस धरती पर मैंने अपने दिल का एक टुकड़ा छोड़ दिया है। प्रकृति अपने सबसे बेहतरीन रूप में… कच्ची, असली और खूबसूरत। आइसलैंड, मैं तुमसे जल्द ही फिर मिलूंग।

आइसलैंड को ‘लैंड ऑफ आइस एंड फायर’ के नाम से भी जाना जाता है। उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक बेहद खूबसूरत और अनोखा नॉर्डिक द्वीपीय देश है। अपनी जादुई ‘नॉर्दर्न लाइट्स’, विशाल ग्लेशियरों, ज्वालामुखियों और प्राकृतिक गर्म झरनों के लिए मशहूर, यह देश अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता और सुरक्षित जीवनशैली के कारण पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Also Read : त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल

शहीर जल्द ही सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में नजर आएंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह दो भाइयों, बॉबी और बंटी मनोचा के जीवन और उनके सामने आने वाली चुनौतियों की एक रोमांचक कहानी है।

यह सीरीज महत्वाकांक्षा, भाईचारे, पलायन और अस्तित्व की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी तब एक गहरा मोड़ लेती है जब बंटी अचानक लापता हो जाता है और उसकी तलाश एक मानव तस्करी रैकेट को उजागर करती है।

सीरीज में शहीर शेख (बॉबी मनोचा के रूप में), मौनी रॉय (कामना के रूप में) और संजय कपूर (गोल्डी सेखों के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ निमरित कौर अहलूवालिया और अविनाश मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इससे पहले सीरीज का टीजर अमेजन एमएक्स प्लेयर द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें शहीर शेख का एक दमदार अवतार देखने को मिला है। इस शो का निर्माण ‘अरे स्टूडियो’ द्वारा किया गया है और इसका निर्देशन दिव्यांशु मल्होत्रा ने किया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version