Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज होगी

Ajay Devgan

Ajay Devgan: अजय देवगन- रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज की तारीख निर्माताओं ने अनाउंस कर दी।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर निर्माताओं ने बताया  कि फिल्म 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ इस बार दक्षिण भारतीय अभिनेता आर. माधवन भी नजर आएंगे।

टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया, ‘दे दे प्यार दे’ 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) ने किया है। निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने और कहानी तरुण जैन-लव रंजन की जोड़ी ने लिखी है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आर माधवन की एंट्री कहानी में रोमांचक मोड़ लेकर आएगी। फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई के साथ ही लंदन में भी की गई है।

‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ने काम किया था।

Also Read : अमित शाह को बचाने के लिए हुई साजिश: प्रियंका गांधी

‘दे दे प्यार दे 2 ’ की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछली खत्म हुई थी। कहानी 55 साल के एनआरआई और तलाकशुदा आशीष मेहरा (Ajay Devgn) के इर्द गिर्द घूमती है।

जिसे अपनी उम्र से लगभग आधी उम्र की लड़की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है और वह उसे अपने परिवार से मिलवाता है।(Ajay Devgan) 

इसके बाद स्थितियां परिस्थितियां ऐसा रूप लेती हैं कि सब हैरान हो जाते हैं। ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्क्रिप्ट अगस्त 2023 में फाइनल की गई थी, जबकि इसके निर्माण की आधिकारिक घोषणा मार्च 2024 में की गई थी।

फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार तथा लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने फिल्म का निर्माण किया है।

Exit mobile version