Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भूतों के बीच अक्षय की मस्ती, ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज

अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी जोश को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने गुरुवार को नया गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ जारी कर दिया है।

जोश से भरपूर गाने में अक्षय कुमार मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। पागलपन, पुरानी यादों और उनकी खास कॉमिक स्टाइल से भरा यह गाना फिल्म की मजेदार दुनिया की एक शानदार झलक दिखाता है।

‘राम जी आके भला करेंगे’ एक मजेदार और हंसी से भरपूर ट्रैक है। इसके तेज बीट्स और मजेदार वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। वे गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Also Read : टी20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

गाने में अक्षय कुमार अपने पुराने वाले क्लासिक स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे भूतों की दुनिया में घूमते दिख रहे हैं। वे अजीब-अजीब भूतों से मजेदार अंदाज में टकराते दिख रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस में डरावनी हरकतें और हंसी-मजाक का शानदार मिश्रण है।

यह गाना प्रीतम ने कंपोज किया है। लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। इसे अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने गाया है। इसमें मेलोडी का एक रैप पार्ट भी है, जो उन्होंने खुद लिखा और परफॉर्म किया। यह रैप गाने में आज के दौर का तड़का लगाता है और बीट्स को और भी धमाकेदार बनाता है।

खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन 16 साल बाद साथ में आए हैं। ‘भूत-बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इससे पहले अक्षय की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। बिना सुपरहिट फिल्म दिए अभिनेता को एक लंबा समय गुजर चुका है और ऐसे में ‘भूत-बंगला’ कुछ बड़ा कर सकती है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version