Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गृहणियों को ‘घर का सुपरस्टार’ मानते हैं अक्षय कुमार

KESARI CHAPTER 2

Mumbai, Mar 12 (ANI): Bollywood actor Akshay Kumar poses for a picture at the promotion of his upcoming movie 'Bachchan Pandey', in Mumbai on Friday. (ANI Photo)

फिल्म इंडस्ट्री को हर जॉनर की एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर गृहणियों पर फिल्म बनाने की मंशा जताई। 

अक्षय कुमार ने गृहणियों को सम्मान देते हुए उन्हें ‘घर का सुपरस्टार’ का खिताब दिया। अभिनेता ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर यह घोषणा की। अक्षय कुमार इस शो के होस्ट हैं। शो के दौरान सेट पर ‘तुम हो ना’ नामक दूसरे रियलिटी शो की प्रतियोगी अंकिता, पूजा और दिव्या भी मौजूद थीं। उन्होंने इन तीनों महिलाओं से बातचीत करते हुए अपनी फिल्म की परिकल्पना साझा की।

अक्षय ने कहा, “बहुत समय से मैं एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं। यह फिल्म महिलाओं पर आधारित होगी, जहां पूरी दुनिया उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। मेरे पास इसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार पड़ी है। बस मैं इंतजार कर रहा हूं कि कोई इस फिल्म को बनाने के लिए तैयार हो जाए।

Also Read : मैंने वानखेड़े में इतना पीला रंग कभी नहीं देखा: संजू सैमसन

अभिनेता ने बताया कि घर संभालने वाली महिलाओं की अनदेखी मेहनत को वह बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार होने के बावजूद अभी प्रोडक्शन और निर्देशक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने गृहणियों की ताकत, जज्बे और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को फिल्म में दिखाने की इच्छा जताई। ‘तुम हो ना’ शो में इन प्रतियोगियों की यात्रा ठीक उसी विषय को छूती है जिसे अक्षय अपनी फिल्म में पेश करना चाहते हैं। उनकी यह बात दिल को छू लेने वाली रही और सेट पर मौजूद सभी लोगों ने उनकी इस सोच का समर्थन किया।

अक्षय कुमार अब टेलीविजन पर भी सक्रिय हैं। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के पहले सीजन की सफलता के बाद वह शो के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version