यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने निर्देशक अली अब्बास ज़फर की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 26 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) में की गई है।
Also Read : बंगलादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने इस्तीफा दिया
फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान अली अब्बास ज़फर ने संभाली है। निर्माता-निर्देशक की यह पांचवीं साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है।
वाईआरएफ को उम्मीद है कि रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित होगी।
Pic Credit : ANI
