Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अल्लू अर्जुन एए23 में दिखेंगे अब तक के सबसे अलग लुक में

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी फिल्म एए23 में अब तक के सबसे अलग और अनदेखे लुक में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में अल्लू अर्जुन का लुक पूरी तरह नया और अलग होगा। इसके लिए अभिनेता और निर्देशक ने लंबे समय तक रिसर्च की और कई तरह के प्रयोग किए, ताकि किरदार को एक अलग पहचान दी जा सके।

Also Read : ‘इश्कनामा’ को मिले प्यार पर भावुक हुईं शहनाज गिल

सूत्र ने कहा अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज दोनों ने इस लुक पर काफी समय तक काम किया है। उनकी कोशिश रही कि दर्शकों को अल्लू अर्जुन का ऐसा रूप देखने को मिले, जो पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखा हो। यह लुक किरदार के अनुरूप होगा और दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।

अल्लू अर्जुन अपने किरदारों में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। ‘आर्या’ और ‘पुष्पा’ जैसे किरदारों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं, लोकेश कनगराज भी अपनी फिल्मों में अलग शैली और प्रभावशाली किरदारों के लिए प्रसिद्ध हैं। ऐसे में दोनों की यह पहली फिल्म प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्मों में राका और पुष्पा 3: द रैम्पेज भी शामिल हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version