Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमिताभ बच्चन ने एंजियोप्लास्टी कराने की खबरों का किया खंडन

Amitabh Bachchan

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में खुद के अस्पताल में भर्ती होने और एंजियोप्लास्टी कराने की खबरों को सिरे से खारिज कर इसे फेक बताया है। 15 मार्च को खबर आई थी कि बिग-बी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Amitabh Bachchan

सूत्रों ने कहा था उनकी एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) हुई, लेकिन उनके स्वास्थ्य अपडेट के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के माझी मुंबई और टाइगर्स ऑफ कोलकाता के बीच मैच का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं, साथ ही वो मुस्कुरा भी रहे हैं।

अमिताभ ने सफेद हुडी और काली पतलून पहनी हुई है और वह अपनी टीम ‘माझी मुंबई’ का समर्थन करते नजर आए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि 81 वर्षीय अभिनेता फोटोग्राफरों से बात कर रहे हैं, “मैं बिल्कुल ठीक हूं और यह खबर पूरी तरह से झूठी है।

वहीं, बिग-बी ने कैप्शन में लिखा आईएसपीएल फाइनल में महान सचिन (Sachin) के साथ शाम बिताना और क्रिकेट के बारे में उनके अविश्वसनीय ज्ञान को सीखना कितना अच्छा अनुभव है। अभिनेत्री इला अरुण (Ila Arun) ने टिप्पणी की वाह, आप जीवन से भरपूर हैं, अमित जी, अमर रहें। वहीं, अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो ‘कल्कि 2898 एडी बटरफ्लाई’ और ‘वेट्टाइयां’ फिल्म में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

शेन वॉटसन पाकिस्तान के मुख्य कोच की दौड़ से हटे

एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ के सेट पर वापस आए एक्‍टर शाहिद कपूर

Exit mobile version