Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कल्कि 2898 में पौराणिक और भविष्य का अनूठा मिश्रण

Image Credit: Moneycontrol

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना हैं की उनकी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के जरिये भविष्यवाद के साथ पौराणिक कथाओं का अनूठा मिश्रण किया गया हैं। और जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा।

इस साल की कल्कि 2898 एडी एक शानदार मूवी हो सकती हैं। और कल्कि 2898 एडी को नाग अश्विन के निर्देशित में सायंस फिक्शन महाकाव्य द्वारा बनाया गया। और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनके साथ कमल हासन के साथ प्रभास, दीपिका और दिशा पटानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

कल्कि 2898 एडी का प्रशंसक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। और रिलीज़ ट्रेलर के बाद इस उत्साह को द कल्कि क्रॉनिकल्स द्वारा और भी बढ़ा दिया गया। साथ ही जो स्टार कलाकारों के साथ एक साक्षात्कार श्रृंखला हैं। जो फिल्म के निर्माण के बारे में जानकारी देती हैं। और साक्षात्कार में अमिताभ, कमल हासन व प्रभास, दीपिका पादुकोण निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त भी मौजूद थी।

कल्कि 2898 एडी पौराणिक विषयों पर आधारित हैं। और जिसमें अश्वत्थामा और भैरव जैसे पात्र हैं। साथ ही जो प्राचीन भारतीय महाकाव्यों में निहित हैं। और भविष्य की कथा के साथ पौराणिक पात्रों का यह मिश्रण कहानी में एक अनोखी गहराई और समृद्धि जोड़ता हैं।

कल्कि क्रॉनिकल्स के पहले एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने फिल्म पर अपने विचार साझा किए। और उन्होंने कहा की हम पौराणिक कथाओं को भविष्य की किसी चीज़ के साथ मिलाने में सक्षम हैं। साथ ही कल्कि 2898 एडी बहुत अनोखा और सफल प्रयोग रहा। और उन्होंने दर्शकों को आश्वासन दिया की फिल्म के अंत तक आप वास्तव में उस पर विश्वास करेंगे जो आपने देखा था। साथ ही फिल्म गुणवत्ता से परिपूर्ण हैं। और इसके निर्माण में काफी सावधानी बरती गयी हैं।

अमिताभ ने कहा की जब निर्देशक नाग अश्विन फिल्म के बारे में बात करने के लिए उनके पास आए थे, तो एक फोटो साथ में लाए थे। और तस्वीर यह दिखाने के लिए थी कि उनका और प्रभास का किरदार कैसे दिखेगा। साथ ही उस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार को धक्का दे रहा था। और इस किस्से को सुनाने के बाद बिग बी ने कहा की मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। और प्रभास के फैंस कृपया मुझे माफ कर दें।

कल्कि 2898 एडी को वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित किया गया। और यह हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में भी 27 जून को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें :-

रवीना टंडन की कॉर्बन कॉपी राशा थडानी, मां-बेटी का एक-एक फीचर

एक-दूजे के हुए सोनाक्षी और जहीर, शेयर की शादी की तस्वीरें…

Exit mobile version