Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस दिन होगी रिलीज, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

Emergency

Image Credit: Insta/kanganaranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल भी चुकी है। अब एक्ट्रेस ने नया पोस्टर शेयर करके फिल्म की कंफर्म रिलीज डेट बता दी है। रिलीज डेट जानने के बाद फैंस बहुत खुश हो गए हैं। कंगना की आने वाली फिल्म इमरजेंसी, 06 सितंबर को रिलीज होगी। कंगन अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा में है।

मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा समर्थित, ‘इमरजेंसी’ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरणों में से एक मेगा-बजट फिल्म है। इमरजेंसी की कहानी भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री, इंदिरा गांधी पर आधारित हैं।

कंगना ने कहा कि मैं विलियम शेक्सपियर के मैकबेथ से बहुत प्रेरित हूं। इमरजेंसी, भारतीय लोकतंत्र का सबसे सनसनीखेज अध्याय है और मैं 06 सितंबर 2024 को दुनिया भर में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी अहम भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

यह भी पढ़ें :-

कल्कि 2898 में पौराणिक और भविष्य का अनूठा मिश्रण

रवीना टंडन की कॉर्बन कॉपी राशा थडानी, मां-बेटी का एक-एक फीचर

Exit mobile version