Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘फसल में जान बसल’ रिलीज

Nirahua

Image Credit: NDTV

भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का गाना ‘फसल में जान बसल’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

‘फसल में जान बसल’ गाना देसी अंदाज में खेतों में हल चला रहे किसान साथियों के साथ निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। इस गाने में जहां किसान के लुक में निरहुआ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वहीं ग्रामीण औरत के देसी लुक में आम्रपाली दुबे अपनी अदा का बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को सिंगर कल्पना पटवारी और आलोक कुमार ने गाया है वहीं इसका संगीत ओम झा ने दिया है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म फसल के इस गाने पर फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक कमेंट आया है कि निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर हैं। वहीं एक ने इसे झकास गाना बताया है।

भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है, जबकि पटकथा एवं संवाद राकेश त्रिपाठी एवं पराग पाटिल ने लिखा है। फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा एवं विजय चौहान ने लिखे हैं जिन्हें ओम झा एवं आर्या शर्मा ने संगीतबद्ध किया है।

यह भी पढ़ें :-

सोनाक्षी-जहीर की शादी की उल्टी गिनती शुरू, 19 जून को संगीत सेरेमनी!

Gauri Khan Party: महीप, शनाया पर भारी, गौरी खान के लुक…

Exit mobile version