Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शिल्पा शेट्टी ने नेशनल पेट डे शेयर किया वीडियो

Shilpa Shetty National Pet Day

मुंबई। नेशनल पेट डे के अवसर पर एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने अपने प्यारे दोस्त ट्रफल और सिम्बा के साथ एक मनमोहक वीडियो शेयर किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने आवास पर अपने कुत्तों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने सफेद टैंक टॉप और नीली फ्लेयर्ड डेनिम पहनी हुई है और अपने प्यारे दोस्तों को प्‍यार करती हुई नजर आ रही हैंं। Shilpa Shetty National Pet Day

पोस्ट पर शीर्षक दिया गया इस दुनिया में वे मेरी शांति हैं, ट्रफल (Truffle), सिम्बा (Simba) और मेरी ओर से सभी को नेशनल पेट डे की शुभकामनाएं। शिल्पा पिछली बार एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्मित और निर्देशित, सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय हैं। उनके पास पाइपलाइन में ‘केडी’ है।

यह भी पढ़ें:

सीएम ममता ने केंद्रीय एजेंसियों के मुद्दे पर केंद्र पर बोला हमला

ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में लगी भीषण आग

Exit mobile version