Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

फिल्मों में वापसी करेंगी Sonam Kapoor, बोलीं- लोग मुझे चाहें या ना चाहें…

Sonam Kapoor1

Image Credit: Insta/sonamkapoor

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर फिर से बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती है। Sonam Kapoor ने वर्ष 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की और वर्ष 2022 में मां बनी। Sonam Kapoor लंबे अरसे से फिल्मों से दूर है। सोनम कपूर ने बताया है कि वह जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं।

बॉलीवुड में कमबैक पर सोनम ने कहा

सोनम कपूर ने बताया, मैं फिर से एक्टिंग शुरू करने वाली हूं, चाहे लोग मुझे चाहें या ना चाहें। सोनम ने बताया कि उन्हें अब भी जो रोल ऑफर हो रहे हैं वो 20 साल की उम्र वाले किरदार हैं।

अपनी कजिन सिस्टर्स जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का उदाहरण देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि मैं जान्हवी या खुशी जितनी यंग नहीं दिखती, लेकिन मैं इस बात के लिए बहुत खुश हूं कि लोग मुझे एक ऐसे इंसान के रूप में देखते हैं जिसकी उम्र ज्यादा नहीं है। भले ही मेरा एक बच्चा हो।

सोनम ने कहा कि मुझे हाल ही में एक लड़की की भूमिका की पेशकश की गई, जिससे उसके माता-पिता शादी करवाना चाहते हैं। मैंने बस यही सोचा, क्या आप सच में मुझे ये फिल्म ऑफर करना चाहते हैं?

Exit mobile version