Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ध्वनि भानुशाली: यंग जनरेशन की फेवरेट सिंगर ने छुए दिल के तार

Maharashtra, Oct 06 (ANI): Bollywood Singer Dhvani Bhanushali poses for a photograph, at Andheri in Mumbai on Tuesday. (ANI Photo)

70 से लेकर 80 के दशक के पुराने गाने आज भी लोगों के दिनों में जगह बनाए हुए हैं, क्योंकि गानों के बोल से लेकर संगीत तक सब कुछ भावनाओं से जुड़ा होता था और कुछ भी बनावटी नहीं लगता। आज के दौर में ऐसे सिंगर्स का मिल पाना बहुत मुश्किल है। नए और यंग सिंगर्स के गानों के लिरिक्स और म्यूजिक अच्छे होते हैं, लेकिन सदाबहार नहीं, लेकिन हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक हिडन जेम छिपा है, जिसने अपने गानों से लोगों को रुला दिया था। हम बात कर रहे हैं ध्वनि भानुशाली की। 

22 मार्च 1998 को मुंबई में ही जन्मीं ध्वनि भानुशाली को नहीं पता था कि उन्हें लोगों का इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने एक्टिंग का भी दो साल का प्रशिक्षण लिया, लेकिन अपने पहले प्यार गायिकी को ही अपना साथी चुना। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के गाने ‘इश्तेहार’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए, जिन्होंने उन्हें पहचान बनाई। उनके गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिलते हैं। आज के समय में वो यंगस्टर्स की सबसे फेवरेट सिंगर बन चुकी हैं।

Also Read : भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

ध्वनि भानुशाली का ‘वास्ते’ गाना याद होगा, जिसे आज से छह साल पहले रिलीज किया गया था। यह गाना सिंगर के दिल के बहुत करीब है, क्योंकि इस गाने ने ही उनके करियर को नया मोड़ दिया। यह गाना इतना ज्यादा वायरल हुआ कि आज इसके व्यूज 1.7 बिलियन पहुंच चुके हैं। इस गाने को सुनकर यंग जनरेशन रोने लगी थी।

अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि गाने को रिलीज के साथ ही बहुत प्यार मिला था और जब गाना बजता था तो लोग रोने लगते थे। मुझे खुशी होती थी कि लोग मेरे द्वारा गाए गानों से कनेक्शन फील कर पा रहे हैं। इसी गाने में ध्वनि ने एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के साथ काम किया था और वो रातो-रात मोस्ट हैंडसम मैन बनकर उभरे थे।

ध्वनि भानुशाली ने बहुत छोटी उम्र से ही सिंगिंग शुरू कर दी थी और 20 साल की उम्र में सुपरहिट गाना ‘लेजा-लेजा’ गाया था। इस गाने को शूट करते वक्त अभिनेत्री को अहसास नहीं था कि गाना इतना बड़ा हिट बनेगा। सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए सिंगर के लिए एक्टिंग के ऑफर्स भी आ रहे हैं, लेकिन वे सिंगिंग को अपना पहला प्यार मानती हैं और एक साथ दो नावों पर सवार नहीं होना चाहतीं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version