Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक वीडियो

Fatima Sana Shaikh Film Dangal

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख, अपने करियर के साथ-साथ जिंदगी के छोटे-बड़े पलों का भी लुत्फ उठाती हैं। हाल ही में उन्होंने क्लिफ जंपिंग का अनुभव किया। 

इस शानदार अनुभव का वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वे एक ऊंची पहाड़ी से नदी में छलांग लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि छलांग लगाने से पहले मुझे किनारे पर खड़े होकर हिम्मत जुटाने में पूरे 20 मिनट लग गए। आखिरकार मैंने फैसला किया और कूद गई।

अभिनेत्री ने लिखा, “हवा में वह पल, जब पानी से टकराने से ठीक पहले का समय होता है, वह बहुत लंबा और डरावना लगता है। पेट में एक अजीब सी घबराहट होती है, डर भी लगता है और कुछ समझ में भी नहीं आता है, लेकिन उन कुछ सेकंड में मैंने महसूस किया कि डर धीरे-धीरे जोश में बदल रहा था। खुद को इस बदलाव से गुजरते देखना बहुत रोचक था।

Also Read : उदयपुर में स्टेबिन बेन संग सात फेरे लेंगी नुपूर सेनन

अभिनेत्री ने आगे बताया कि पहली छलांग के बाद उनके मन में डर खुद-ब-खुद खत्म हो गया और उन्होंने चार बार और छलांग लगाई थी। उन्होंने लिखा, “असल में डर छलांग लगाने से नहीं, बल्कि दिमाग में बनाई गई कहानियों से था। हमें इतना सोचने की जरूरत नहीं, बस एक बार छलांग लगाने की है।

अभिनेत्री की यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे फातिमा के साहस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की तारीफ कर रहे हैं।

फातिमा सना शेख अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप्स, एडवेंचर्स और पर्सनल मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी वह ऐसे मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल न दिखा सकी। फिल्म में पहली बार फातिमा और विजय स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी अहम रोल में थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version