Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

धुरंधर-2 की सक्सेस देख बढ़ाई गई ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट

अक्षय कुमार की फिल्म ‘धुरंधर-2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक फिल्म 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई वर्ल्डवाइड कर चुकी है। फिल्म की रफ्तार आज भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेज है और यही वजह है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट को 10 अप्रैल से आगे बढ़ा दिया है। मेकर्स ने स्वीकार किया है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव ‘धुरंधर-2’ की वजह से किया गया है। 

एकता कपूर ने फिल्म की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। पोस्टर शेयर कर एकता कपूर ने लिखा, “हमारे वितरकों और प्रदर्शकों के साथ सामूहिक चर्चा के बाद, हमने भूत बंगला की नई रिलीज तिथि 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात को 9 बजे से शुरू होगा।

Also Read : प्रेग्नेंसी के दौरान ‘गर्भ संस्कार’ अपना रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

उन्होंने आगे लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का शानदार प्रदर्शन हमारे फिल्म उद्योग के लिए उत्साहजनक खबर है और प्रदर्शकों का मानना ​​है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह स्थान, ध्यान और लोकप्रियता मिलेगी जिसकी वे हकदार हैं।” गौर करने वाली बात यह भी है कि भूत बंगला के मेकर्स ने न सिर्फ फिल्म की तारीख बदली है, बदली रिलीज का फॉर्मेट भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से कॉपी किया है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा था और बंपर कमाई की थी। अब मेकर्स ने इसी नक्शे कदम पर चलते हुए 16 अप्रैल को रात 9 बजे फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा है। अब यह कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ सिनेमा में नए आयाम गढ़ने के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के फॉर्मेट को भी बदलकर रख दिया है। इससे पहले साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन धुरंधर और मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के हालातों को देखते हुए फिल्म को कुछ महीने पोस्टपोन कर दिया गया था।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version