Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल को बताया ‘लाइफ गुरु’

मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे उस दोस्त को, जिसने मुझे जिंदगी को सही तरीके से जीना सिखाया है। इसके लिए आपको धन्यवाद।

अभिनेता अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। इसी के साथ ही, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से कदम रखा था। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी, जिसके लिए अभिनेता को डेब्यू अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। 

Also Read : रकुल प्रीत सिंह ने माता-पिता की सालगिरह पर लिखा इमोशनल नोट

2008 में आई ‘रॉक ऑन’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। ‘मोहब्बतें’ में काम कर चुकीं किम शर्मा अर्जुन की कजिन हैं। 2004 में आई ‘लक्ष्य’ के लिए अर्जुन रामपाल पहली पसंद थे लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए और फिर ऋतिक रोशन इस फिल्म में कास्ट किए गए।

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की महिका और मायरा नाम की दो बेटियां भी हैं। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था, लेकिन दोनों की ये शादी मात्र 21 साल ही चली थी, और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव-इन रिलेशन में हैं। गैब्रिएला अर्जुन से 14 साल छोटी हैं। 18 जुलाई, 2019 को दोनों एक बेटे, एरिक, के माता-पिता बने हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version