Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गुरु रंधावा का नया गीत ‘फोशो’ रिलीज

पंजाबी अभिनेता, गायक, गीतकार और संगीतकार गुरु रंधावा ने टी-सीरीज के साथ मिलकर अपना नया गीत ‘फोशो’ (फॉर श्योर) रिलीज किया है। आधुनिक पंजाबी पॉप संगीत और जोशीली लय से सजा यह गीत आत्मविश्वास, रोमांस और मस्ती का मिश्रण है। ‘पक्की पक्की गल ऐ’ हुकलाइन वाला यह गीत किसी खास शख्स को पाने के जुनून और पूरे भरोसे को दर्शाता है।

Also Read : ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना ‘फटा पटाखा’ रिलीज

गुरु रंधावा ने कहा कि ‘फोशो’ के जरिए ऊर्जा को एक अलग ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि गीत के वीडियो को विमान के अंदर फिल्माया गया है, जिससे इसकी मस्ती और जोश को नया अंदाज मिला है।

प्रीत सिंह और हैरी सिंह द्वारा फिल्माए गए वीडियो में गुरु रंधावा यात्रियों और विमान के चालक दल के साथ डांस और मस्ती करते नजर आते हैं। विमान के उतरने के बाद एयरपोर्ट पर भी डांस का सिलसिला जारी रहता है। ‘फोशो’ अब सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version