‘लीथल वेपन’ फिल्म में एक सहज स्वभाव वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता डैनी ग्लोवर ने खुलासा किया कि वह अल्जाइमर रोग से पीड़ित हैं।
चार बार एमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके ग्लोवर ने ‘टुडे’ और पीपल पत्रिका को बताया कि तीन वर्ष पहले उनमें इस बीमारी का पता चला था। डैनी, 22 जुलाई को 80 वर्ष के हो जाएंगे।
उन्होंने पीपल पत्रिका से कहा, “मैं अब भी अपने मन से इसके सभी पहलुओं को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। कई ऐसे पल होते हैं जिन्हें याद करके यह एहसास होता है कि आप अब भी चीजों को याद रख सकते हैं। और कुछ पल ऐसे हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भुलूंगा।
Also Read : राम मंदिर दान चोरी: लवकुश मिश्रा की पत्नी को अवैध मकान पर अयोध्या विकास प्राधिकरण का नोटिस
अमेरिका में 60 लाख से अधिक लोग और दुनिया भर में लाखों अन्य लोग अल्जाइमर से पीड़ित हैं, जो डिमेंशिया का सबसे सामान्य रूप है।
ग्लोवर को चार बार एमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला और वर्ष 2022 में उन्हें मानद ऑस्कर से सम्मानित किया गया।
ग्लोवर ने वर्ष 1998 से 2004 तक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सद्भावना दूत के रूप में भी कार्य किया।
यह कार्यक्रम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में गरीबी, बीमारियों और आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करता है।
Pic Credit : ANI
