बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका एक्शन, रोमांस और इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में शाहरुख खान होठों में गुलाब दबाए और आंखों में आग लिए नजर आ रहे हैं। उनका यह नया अवतार फिल्म को लेकर प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा रहा है।
Also Read : दो बेटियों के साथ दीपिका पादुकोण की दिवाली होगी खास
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ की टैगलाइन के साथ जारी पोस्टर में शाहरुख का अंदाज एक्शन और रोमांस का दिलचस्प मेल पेश करता है। फिल्म के नए पोस्टर में ‘किंग’ की भव्यता और शाहरुख का दमदार व्यक्तित्व नजर आता है। इसने प्रशंसकों के बीच फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता बढ़ा दी है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : UNI
