Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ‘चंदू चैंपियन’ के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे और अपना सम्मान बप्पा के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया। कार्तिक ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर अपनी इस उपलब्धि के लिये कृतज्ञता व्यक्त की। 

Also Read : ‘दुपहिया 2’ में फिर नजर आएंगे मनोज सिंह टाइगर

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के ठीक एक दिन बाद वह बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। त्योहारों के दौरान गणपति का आशीर्वाद लेने की अपनी परंपरा के तहत कार्तिक इस बार अपने साथ राष्ट्रीय पुरस्कार भी लेकर पहुंचे।

कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ में पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत पेटकर की भूमिका के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version