Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

महिलाओं के पहनावे टिप्पणी और ट्रोलिंग के खिलाफ कृति सेनन ने उठाई आवाज

Mumbai, Aug 23 (ANI): Bollywood actress Kriti Sanon attends a press conference on the announcement of the fourth edition of the Skechers Walkathon, at the Seasons Hotel, Worli, in Mumbai on Wednesday. (ANI Photo)

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने महिलाओं के पहनावे को लेकर होने वाली ट्रोलिंग और पितृसत्तात्मक सोच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि महिलाओं को अपनी पसंद और अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी कृति के विचारों की सराहना करते हुए इसे हिम्मत का काम बताया है।

करीना कपूर खान के शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में बातचीत के दौरान कृति ने अपने एक विज्ञापन में पहनी गई चोली को लेकर हुई ट्रोलिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि उनके पहनावे को राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बना दिया गया और प्राइम टाइम न्यूज में इस पर चर्चा होने लगी।

कृति ने कहा कि आमतौर पर वह ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया नहीं देती हैं, लेकिन इस बार उन्हें लगा कि इस मुद्दे पर बोलना जरूरी है। यह केवल उनके पहनावे का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति समाज के नजरिये से जुड़ा बड़ा मुद्दा है।

Also Read : बिहार एमएलसी चुनाव : शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55 प्रतिशत मतदान

कृति ने कहा कि महिलाओं को कभी उनके कपड़ों, कभी वजन और कभी शारीरिक बनावट को लेकर निशाना बनाया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को हर छोटी-बड़ी बात के लिए क्यों परखा जाता है और लोगों को उनके निजी फैसलों पर टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया है।

करीना ने कृति की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि हर महिला को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाली अनावश्यक टिप्पणियों और ट्रोलिंग को गलत बताया।

कृति ने कहा कि महिलाओं के लिए अपने हक में आवाज उठाना जरूरी है, क्योंकि इससे समाज में मौजूद लैंगिक असमानता और पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती मिलती है। उन्होंने कहा कि इस गहरी जड़ें जमा चुकी सोच को बदलने के लिए बार-बार सवाल उठाने की जरूरत है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version