अभिनेत्री कृतिका कामरा हाल ही में अपने पति गौरव कपूर के साथ न्यूजीलैंड पहुंचीं, जहां उन्होंने क्राइस्टचर्च में टी20 क्रिकेट मैच के रोमांच के बीच अपना जन्मदिन मनाया। यह कृतिका की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा थी।
गौरव कपूर अपने क्रिकेट संबंधी कार्य के सिलसिले में न्यूजीलैंड गए थे। इस दौरान कृतिका ने भी उनके साथ समय बिताया और पहली बार इस खूबसूरत देश को करीब से देखने का अवसर मिला।
कृतिका ने अपने न्यूजीलैंड दौरे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इनमें उन्होंने वहां के सुहावने मौसम, खूबसूरत नजारों और यात्रा के खास पलों की झलक दिखाई है। उन्होंने उस स्टूडियो की तस्वीरें भी साझा कीं, जहां से क्रिकेट की लाइव कमेंट्री की जाती है। इस दौरान वह पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ भी नजर आईं। इसके अलावा उन्हें टी20 मैच का रोमांच करीब से देखने का मौका मिला।
Also Read : बचपन की पारंपरिक दिवाली को याद करती हैं अभिनेत्री सिमरन कौर
इस यात्रा को कृतिका के लिए और खास बनाने वाला अवसर उनका जन्मदिन रहा, जिसे उन्होंने क्राइस्टचर्च में मनाया। संयोग से उसी दिन वहां टी20 मुकाबला भी खेला जा रहा था। गौरव अपने पेशेवर काम में व्यस्त रहे, वहीं दोनों ने इस यात्रा के दौरान एक-दूसरे के साथ समय बिताया और नए देश के अनुभव साझा किए।
न्यूजीलैंड यात्रा के बारे में कृतिका ने कहा कि यह उनकी पहली यात्रा थी और उन्हें वहां पहुंचकर काफी अच्छा लगा। वहां का मौसम बेहद सुहावना था। गौरव के साथ समय बिताने और देश को करीब से देखने का अनुभव शानदार रहा। क्राइस्टचर्च में जन्मदिन मनाना और वहां क्रिकेट का माहौल महसूस करना इस यात्रा को उनके लिए यादगार बना गया।
Pic Credit : UNI
