फिल्मी दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी बन जाती हैं, जिन्हें दर्शक लंबे समय तक याद रखते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है, अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता गजराज राव की। इस कड़ी में नीना गुप्ता ने एक खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी दिल की बात जाहिर की, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
नीना गुप्ता द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में दोनों कलाकार बेहद सादगी के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। नीना गुप्ता ने प्रिंटेड साड़ी पहन रखी है, वहीं गजराज राव भी अपने खास स्टाइल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई है।
इस तस्वीर को साझा करते हुए नीना गुप्ता ने लिखा मैं गजराज राव के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रही हूं।
नीना गुप्ता के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा आप दोनों को फिर साथ देखने का इंतजार है, क्या कमाल की जोड़ी है।
Also Read : यामी गौतम से तुलना पर मेधा शंकर बोलीं-फर्क नहीं पड़ता, मैं बस उनकी फैन हूं
दूसरे यूजर ने लिखा बधाई हो वाली केमिस्ट्री आज भी याद है, फिर से साथ आओ प्लीज।”
अन्य यूजर्स ने लिखा आप दोनों साथ में स्क्रीन पर जादू कर देते हैं”, ”गजराज राव के साथ आपकी जोड़ी सबसे अलग लगती है”, ”जल्दी कोई नई फिल्म लेकर आइए साथ में प्लीज”, ”ओल्ड इज गोल्ड… आप दोनों की जोड़ी हमेशा सुपरहिट रहेगी।
बता दें कि नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी को सबसे ज्यादा पहचान साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ से मिली थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और दिवंगत सुरेखा सीकरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस हिट जोड़ी ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने रूढ़िवादी माता-पिता की भूमिका निभाई थी।
नीना गुप्ता के साथ काम करने को लेकर एक इंटरव्यू में गजराज राव ने कहा था, ”मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने में सहज महसूस करता हूं और उनके साथ आगे भी काम करना पसंद करूंगा।
Pic Credit : ANI
