Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस

आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल स्टार्स भी हिंदी गानों की धुन पर झूमते दिखाई देते हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच शुक्रवार को भी उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। 

दरअसल, निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पुराने यादगार पलों को याद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों के साथ बॉलीवुड गानों पर डांस करते दिख रहे हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘पुकार’ का मशहूर गाना ‘के सरा सरा’ सुनाई देता है, जिसे माधुरी दीक्षित और प्रभु देवा पर फिल्माया गया था। निक ने इस वीडियो के साथ लिखा- ‘अपने दिल की सुनों। निक जोनस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read : मेकअप में और खराब लगती हूं, नेहा शर्मा ने खुद पर किया मजेदार कमेंट

यह पहली बार नहीं है, जब निक ने बॉलीवुड गानों के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ फिल्म ‘कुर्बानी’ के सुपरहिट गाने ‘आप जैसा कोई’ पर डांस करते नजर आए थे। इस वीडियो में चारों की मस्ती और एनर्जी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था।

पिछले कुछ महीनों में निक जोनस का बॉलीवुड की ओर झुकाव और भी ज्यादा बढ़ता दिखाई दिया है। उन्होंने एक अन्य वीडियो में अपनी टीम के साथ फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने पर डांस किया था। इसके अलावा निक ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के गाने ‘आवन जावन’ पर भी थिरके थे। वहीं अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘साजन साजन’ पर भी डांस मूव्स दिखाए थे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version