Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्यार और बदले की आग में तपती ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर का दमदार अभिनय

स्टार्स- 4.5 स्टार्स 

फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। प्यार और बदले की भावना से बुनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी में प्यार, दर्द, गुस्सा, जज्बात और इंसानी रिश्तों की कई परतें दिखाई गई हैं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और किरदारों को सोच-समझकर पेश किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में हैं।

फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने कहानी को संतुलित रखा है। छोटे-छोटे सीन, कैमरे की पकड़ और भावनाओं की गहराई यह दिखाती है कि हर सीन पर बारीकी से काम किया गया है। फिल्म के एक्शन सीन बेहद दमदार हैं। शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी के एक्शन सीन दर्शकों को बांधे रखते हैं। वहीं तृप्ति डिमरी भी एक्शन में चौंकाती हैं। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है।

Also Read : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

फिल्म का हर कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठता है। शाहिद कपूर का किरदार उस्तारा उनके करियर के बेहतरीन रोल्स में से एक माना जा रहा है। उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली है। तृप्ति डिमरी का रोल अफशां अपनी मासूमियत और बदले की आग, दोनों को बखूबी दिखाती हैं। अविनाश तिवारी ने जलाल के रूप में दर्शकों को चौंका दिया है। उनका लुक, सिर पर बना टैटू और सख्त अंदाज किरदार को डरावना बनाता है। उनका अभिनय इतना अलग है कि कई जगह पहचानना मुश्किल हो जाता है। शाहिद और तृप्ति की जोड़ी नई होते हुए भी स्वाभाविक लगती है।

वहीं नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म में जान डाल दिखते हैं। नाना पाटेकर के डायलॉग्स सीधे दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते हैं, वहीं फरीदा जलाल की दमदार लाइन्स फिल्म को मजबूती देती हैं। फिल्म में हास्य सीन्स भी रखे गए हैं, लेकिन उन्हें बेहद समझदारी से जोड़ा गया है। हास्य कहानी की गंभीरता को तोड़ता नहीं, बल्कि कुछ पलों के लिए राहत देता है।

संगीत फिल्म की एक और बड़ी खासियत है। विशाल भारद्वाज का संगीत भावनाओं को और गहरा करता है। गाने कहानी के साथ चलते हैं। ‘आशिकों की कॉलोनी’ और ‘पान की दुकान’ जैसे गाने फिल्म में एनर्जी लाते हैं।

डांस नंबर में दिशा पाटनी और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींचती है। दोनों का डांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के साथ अपनी शानदार फिल्मों की लिस्ट में एक और मजबूत नाम जोड़ दिया है। इससे पहले वे ‘छिछोरे’, ’83’, ‘तमाशा’, और ‘चंदू चैंपियन’ जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं। ‘ओ रोमियो’ उनकी उसी सोच और सिनेमाई दृष्टि को आगे बढ़ाती है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version