Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी अपने नए गाने ‘साड़ी के पलट राजा’ से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। जी म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में रितेश पांडेय और आस्था सिंह की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।’साड़ी के पलट राजा’ को रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। गाने के संगीतकार श्याम सुंदर हैं, जबकि इसके बोल सोनू संगम ने लिखे हैं।

गाने को लेकर रितेश पांडेय ने कहा, “‘साड़ी के पलट राजा’ मेरे लिए खास गीत है। इस गाने में आस्था सिंह के साथ काम करने का अनुभव बेहद अच्छा रहा। पूरी टीम ने इसे बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। शिवानी सिंह के साथ गायन, श्याम सुंदर का संगीत और सोनू संगम के शानदार बोल ने गीत को खूबसूरत बनाया है। मुझे उम्मीद है कि भोजपुरी संगीत प्रेमी और मेरे प्रशंसक इसे अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।

Also Read : नीरज चोपड़ा रुमेश पथिरागे की चुनौती के लिए तैयार

‘साड़ी के पलट राजा’ का वीडियो कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। इसका निर्देशन और कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की है, जबकि राजन वर्मा ने डीओपी के रूप में सिनेमैटोग्राफी संभाली है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी आकाश विश्वकर्मा ने संभाली है। असिस्टेंट के रूप में शिवा, मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (एलएल वीडियो लैब) और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

गाने की खासियत इसकी मधुर आवाज, आकर्षक संगीत, शानदार विजुअल्स और रितेश पांडेय-आस्था सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version